सम्बंधित जानकारी
- यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाए
- हनुमानजी पर दिए बयान से गरमाई सियासत, योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार
- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने का भाजपा का कोई विचार नहीं : कैलाश विजयवर्गीय
- 'चौकीदार चोर' वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, विजयवर्गीय बोले- गंगा से गटर में गिर गए सिद्धू
- एमपी : वोटिंग के बाद EVM पर घमासान, कांग्रेस के आरोप पर बोला चुनाव आयोग- नहीं हो सकती कोई गड़बड़ी....
योगी ने कहा, तेलंगाना में BJP आई तो निजाम की तरह असदुद्दीन औवेसी को हैदराबाद से भागना पड़ेगा...
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना के तंदूर में आयोजित चुनावी रैली में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि अगर BJP सत्ता में आती है तो ओवैसी को ठीक उसी तरह तेलंगाना से भागना होगा, जैसे निजामों को हैदराबाद से बाहर भागना पड़ा था।
योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना के तंदूर (विकराबाद), संगारेड्डी, बोदुप्पल में जनसभाएं कीं। अपनी सभाओं में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, सत्तारुढ़ दल टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) और एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन) के अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा।
