1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Whatsapp down

बड़ी खबर, पूरी दुनिया में व्हाट्‍सऐप बंद हुआ

Whatsapp
नई दिल्ली। दिन भर व्हाट्‍सऐप पर लगे रहने वालों के लिए बहुत ही बुरी खबर है। भारत समेत पूरी दुनिया में व्हाट्‍सऐप की मैसेज सेवा बंद हो गई। हालांकि करीब एक घंटे बाद यह सेवा पुन: बहाल हो गई। 
 
बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन होने की वजह से सेवा बंद हुई थी। शुक्रवार सुबह सबसे पहले यह जानकारी सामने आई। भारत में 2 बजे के लगभग यह सेवा बंद हो गई।  
 
एक जानकारी के मुताबिक 180 देशों में 100 करोड़ से ज्यादा इसके यूजर्स हैं। सर्वर डाउन होने की वजह से मैसेजिंग और व्हाट्‍सऐप कॉलिंग नहीं हो पा रही थी। 
अगला लेख
भाजपा करेगी मानहानि का दावा, दिग्विजय ने कहा 'एक और सही'