गुरुवार, 6 नवंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. What is Indias Sudarshan Chakra Mission
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 (12:23 IST)

दुश्मनों का काल है भारत का सुदर्शन चक्र मिशन, PM मोदी ने बताया कैसे करेगा काम

What is Indias Sudarshan Chakra Mission
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी घटना को याद करते हुए कहा कि नाम पूछकर वहां पर लोगों को मारा गया। ऑपरेशन सिंदूर में सुदर्शन चक्र का जिक्र करते हुए कहा सुदर्शन चक्र ने दुश्मन के हमले को नाकाम किया। भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर सुदर्शन चक्र की राह चुनी है।
महाभारत की लड़ाई के दौरान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश को रोक दिया था और दिन में अंधेरा दिया था। तब अर्जुन ने जयद्रथ का वध करने की शपथ पूरी हुई थी। अब देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा। यह मिशन एक पावरफुल सिस्टम होगा।
यह दुश्मन के हमले नाकाम करने के साथ दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा। हमें भारत के मिशन सुदर्शन के लिए मूलभूत बातें तय की हैं। ये पूरा आधुनिक सिस्टम, रिसर्च-डेवलमेंट देश में ही हो, देश के नागरिकों की तरफ से ही हों।सुदर्शन चक्र की ताकत थी, वो जहां जाना होता था, वहीं जाता था यानी प्रिसाइज था। इसके जरिए भी हम टारगेटेड तरीके से आगे बढ़ेंगे। मैं प्रतिबद्धता से इस आगे बढ़ने का वचन देता हूं।   Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
बंगाल के बर्दवान में ट्रक से बस की टक्कर में बिहार के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल