1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather updates, floods, weather, rain

मौसम अपडेट : बाढ़ से बेहाल यूपी, प्रचंड बारिश से बेबस हुई जिंदगी

Weather updates
नई दिल्ली। देश के कई राज्य बारिश से बेहाल हैं। उत्तरप्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। अगले 24 घंटों में यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
 
 
खबरों के अनुसार, देशभर में अब तक बारिश से 600 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तरप्रदेश में 148 लोगों की मौत हो गई है। स्काईमेट के अनुसार, उत्तरप्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमे‍ठी में बारिश की संभावना जताई गई है।

गोवा में बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के मुंबई, सतारा में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। पश्चिम बंगाल में कल तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
 
 
राजस्थान के प्रतापगढ़ में हालात ठीक नहीं है। बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। वाराणसी में गंगा का जल स्तर बढ़ गया हैं। घाटों के मंदिर डूब गए हैं। हालांकि गंगा खतरे के निशान से नीचे बह रही है। हरियाणा में एक युवक यमुना के तेज बहाव में बह गया। हिमाचल के चंबा में रेत माफिया का ट्रैक्टर पानी में बह गया। 
अगला लेख
Government Jobs : सरकारी नौकरी, जल्द करें शिक्षकों के पद पर आवेदन, 28 हजार की निकली है भर्तियां