सम्बंधित जानकारी
- जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी में रही गिरावट
- आम आदमी पार्टी को एक और झटका, आशीष खेतान ने छोड़ी सक्रिय राजनीति
- मध्य प्रदेश की नर्मदा समेत 9 नदियों में विसर्जित होंगी अटलजी की अस्थियां
- क्या ये महिला दिल्ली की ख़तरनाक डॉन है?
- भाजपा पूरे देश में निकालेगी अटलजी की अस्थि कलश यात्रा, देशभर में होंगी श्रद्धांजलि सभाएं
मौसम अपडेट : दिल्ली, बिहार और उप्र सहित 16 राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश और बिहार सहित 16 राज्यों के कुछ इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
विभाग द्वारा 26 अगस्त तक के लिए जारी बारिश संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पश्चिमी मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
विभाग ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ इलाकों में मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दिन उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने इन इलाकों में आगामी 26 अगस्त तक भारी से भारी बारिश होने के पूर्वानुमान के आधार पर चेतावनी जारी की है। (भाषा)
अगला लेख
