1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Updates
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 (11:13 IST)

Weather Update : देश के कई हिस्‍सों में ठंड का असर हुआ कम, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्‍ली समेत अन्‍य राज्‍यों का मौसम

Weather Update News
Weather Update News : फरवरी की शुरुआत के साथ देशभर में मौसम अब धीरे-धीरे बदल रहा है। कहीं तेज धूप लोगों को राहत दे रही है तो कहीं बादल और बारिश की चेतावनी ने अलर्ट मोड में डाल दिया है। देश के कई हिस्सों में अब ठंड का असर कम होता दिखाई दे रहा है। सुबह के समय हल्की ठिठुरन जरूर महसूस हो रही है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, तापमान बढ़ने से ठंड का प्रभाव खत्म हो जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित करीब 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

खबरों के अनुसार, फरवरी की शुरुआत के साथ देशभर में मौसम अब धीरे-धीरे बदल रहा है। कहीं तेज धूप लोगों को राहत दे रही है तो कहीं बादल और बारिश की चेतावनी ने अलर्ट मोड में डाल दिया है। देश के कई हिस्सों में अब ठंड का असर कम होता दिखाई दे रहा है। सुबह के समय हल्की ठिठुरन जरूर महसूस हो रही है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, तापमान बढ़ने से ठंड का प्रभाव खत्म हो जाता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित करीब 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं की रफ्तार अब कमजोर पड़ रही है। पछुआ हवाएं धीमी होने से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज से बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 10 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 10 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां अधिक तीव्र रह सकती हैं। 14 और 15 फरवरी को इन्हीं क्षेत्रों में फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी का एक और दौर संभव है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। सौराष्ट्र और कच्छ में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।
Edited By : Chetan Gour