सम्बंधित जानकारी
- Bilaspur Train Accident : कैसे हुआ भयावह हादसा, सामने आया चौंकाने कारण
- Brain health: इस आदत से इंसानी दिमाग हो जाता है समय से पहले बूढ़ा, छोटी उम्र में बढ़ जाता है बुढ़ापे वाली बीमारियों का खतरा
- Weather Update : पहाड़ों राज्यों में बर्फबारी ने गिराया तापमान, जानिए कैसा है मौसम
- यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रेक पार कर रहे 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
- Train Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 की मौत, 14 घायल
Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से गिरा तापमान, क्या है IMD का अलर्ट
Weather Update News : देशभर में सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान गिर रहा है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम आने वाले दिनों साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि अभी से ही राजधानी क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा नजर आने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में गुलाबी सर्दी के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान गिर रहा है।
खबरों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में गुलाबी सर्दी के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश की संभावना है।
वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान गिर रहा है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम आने वाले दिनों साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि अभी से ही राजधानी क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा नजर आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 7 नवंबर तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
इस बीच दिल्ली-एनसीआर में दिन का AQI कई इलाकों में 350 के पार जा सकता है। उत्तराखंड का तापमान गिरता दिखाई दे रहा है। 8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा खाने से सामान्य तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। रात के समय ठंडक का असर महसूस होने लगा है। इस दौरान कहीं भी बारिश या तेज हवाओं के चलने की संभावना नहीं है। नवंबर के महीने में भी बिहार में बारिश होने की संभावना है और ये सामान्य से अधिक होगी।
मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश, आंधी और गरज-चमक का सिलसिला अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। राजस्थान में आज जयपुर, अजमेर और कोटा में आंशिक बादल रहेंगे, जबकि जैसलमेर में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
