सम्बंधित जानकारी
- weather update : भीषण शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित, दिल्ली में 15 जनवरी तक स्कूल बंद
- weather update: हिमाचल, उत्तराखंड के इलाकों से ज्यादा ठंडी रही दिल्ली, रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट
- Weather Update : शिमला, मसूरी से भी ज्यादा दिल्ली में ठंड, कोहरे की वजह से 32 ट्रेनें लेट, एयरपोर्ट के लिए एडवाइजरी जारी
- Weather update : दिल्ली-NCR सहित पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार में शीतलहर का प्रकोप, UP के 35 जिलों में रेड अलर्ट, IMD ने बताया कब से मिलेगी राहत
- Weather Updates: उत्तरकाशी में मौसम की पहली बर्फबारी, दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर जारी
Weather Update : देश के कई हिस्सों में सर्दी का सितम, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, घना कोहरा बना मुसीबत
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई राज्यों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है।राजधानी दिल्ली में भी हालात खराब हैं। दिल्ली-एनसीआर और देश के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीतलहर के चलते स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मध्य प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है।
खबरों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी हिमालय पर बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंच गया। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्से पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा जारी रह सकता है।
हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।
पूरे उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई राज्यों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में भी हालात खराब हैं। राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।
रेल मंत्रालय के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों में जारी कोहरे के कारण कई ट्रेने रद्द कर दी गईं या फिर देरी से चल रही हैं। सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे उत्तर भारत के कई शहरों और इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई। कई जगहों पर तो विजिबिलिटी शून्य और माइनस में दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 10 जनवरी के बाद से देश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। राजस्थान और बिहार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में भी लोग सर्दी की मार झेल रहे हैं। बठिंडा में आज घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीत लहर के चलते के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
शिमला में दिन का तापमान 13.8 डिग्री रहा। शहर में शीत लहर का प्रकोप इतना ज्यादा रहा कि रात नौ बजे अधिकतम पारा लुढ़ककर 9.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों तक अभी कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों से कहा गया है कि दिन में भी सूर्योदय के बाद ही बाहर निकलें।
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है। रविवार को एमपी का नौगांव देश का सबसे ठंडा रहा। यहां शनिवार-रविवार की रात को पारा शून्य से नीचे माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
