सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert : ठंड से नहीं मिलने वाली राहत, IMD ने इन राज्यों में दी तेज शीतलहर की चेतावनी
- Weather Alert : कड़ाके की ठंड की चपेट में उत्तर भारत, अगले कई दिनों तक राहत के कोई आसार नहीं
- Weather alert : नए साल के जश्न पर शीतलहर की मार, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड
- Weather alert : नए साल में बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का भी अनुमान
- Weather Alert : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
Weather Alert : IMD की चेतावनी, उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान
नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर में रविवार को तड़के शुरू हुई बारिश दोपहर तक चलती रही। बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया और कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।
भारतीय मौमस विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD के मुताबिक राजस्थान के नदबई, नगर, लक्ष्मगढ़, भरतपुर, मेंहदीपुर बालाजी में भी बारिश की संभावना है। उत्तरप्रदेश के बरसाना, नंदगांव, खतौला, गलौटी और चपरौला में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, नरवाना, राजंद, भिवानी, झज्जर, रोहतक, कोसली, मातनहेल, चरखाद्री और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 5 से 9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
साथ ही चेतावनी दी है कि 5 जनवरी तक मध्यम और उच्च पहाड़ियों में भारी बर्फबारी और 3 से 5 जनवरी तक मैदानी और कम पहाड़ियों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
पर्यटक की मौत : उत्तराखंड में रविवार को गढ़वाल और कुमांउ के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर के एक युवक की भी मौत हो गई।
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने बताया कि 22 वर्षीय उदयुत शर्मा की स्की रिजॉर्ट औली के आगे गरसू टॉप में बर्फबारी में फंसने से मृत्यु हो गई।
नोएडा में रहकर पढ़ाई करने वाला यह युवक अपने चार अन्य सहपाठियों के साथ शनिवार 2 जनवरी को औली आया था और वहां से सभी भ्रमण के लिए आगे निकल गए। इस दौरान अन्य चार युवक तो वापस आ गए लेकिन उदयुत वापस नहीं आया।
जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया। इसमें औली से चार किलोमीटर आगे गरसू टॉप से उदयुत का शव बरामद किया गया। इस बीच उत्तराखंड के कई इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई जिससे पूरे प्रदेश में भीषण ठंड की चपेट में आ गया।
गढवाल और कुमांऊ के ऊचाई वाले इलाकों जैसे केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मुनस्यारी आदि इलाकों में बर्फबारी होती रही। मैदानी इलाकों जैसे देहरादून में शनिवार रात से रुक-रुक कर बारिश होती रही।
(एजेंसियां)
