सम्बंधित जानकारी
- मौसम अपडेट : उप्र में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल, बांदा में पारा 48 के पार, इलाहाबाद में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा
- और तपेगी दिल्ली, मौसम विभाग ने जारी की 'रेड कोड' चेतावनी
- दिल्ली में पारा चढ़ा, अगले एक सप्ताह तक लू चलने का अनुमान
- मौसम अपडेट : देशभर में गर्म हवाओं का कहर, विभाग की चेतावनी इन राज्यों में रहेगा लू का प्रकोप
- मौसम अपडेट : नौतपा में भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम अपडेट : गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, श्रीगंगानगर में पारा 50 के करीब, दिल्ली में रेड अलर्ट
देश के अधिकतर राज्यों में तापमान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रचंड गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं। फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दरअसल, पाकिस्तान से सटे पश्चिमी राजस्थान और सिंध इलाके से गर्म हवाएं आ रही हैं, जिसका असर पूरे उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर पर पड़ रहा है
देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं और लू के बढ़ते प्रकोप के कारण पारा चढ़ता ही जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के साथ उत्तर भारत के अन्य राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंड़ीगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी के साथ तेज गर्म हवाओं (लू) से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार नहीं हैं, कई हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। उमसभरी गर्मी से दिनभर लोग परेशान रहे। तेज धूप के साथ लू ने दिल्लीवासियों का घर या दफ्तर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। श्रीगंगानगर में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जो कि 75 साल में सबसे अधिक गर्म दिन रहा।
मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार चौथे दिन तापमान 42 पार रहा। जबलपुर में भी गर्मी ने 65 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अलनीनो मानसून पर अपना असर डालता है, जिसका असर बारिश के मौसम में जारी रहेगा। जुलाई में मानसून सामान्य से कम रहने की संभावना है, जबकि अगस्त में यह सामान्य रहेगा। मानसून के केरल तट पर 6 जून को पहुंचने की उम्मीद है।
