सम्बंधित जानकारी
- 130 किमी की रफ्तार वाली पहली ट्रेन बनेगी 'प्रयागराज एक्सप्रेस'
- लोक आस्था के महापर्व छठ पर 51 प्रवासी बिहारियों ने दिया अर्घ्य
- समुद्री अभ्यास मालाबार का दूसरा चरण अरब सागर में संपन्न
- कुणाल कामरा के नए ट्वीट को लेकर चलेगा अवमानना का केस, अटॉर्नी जनरल ने दी मंजूरी
- CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मार्केट एसोसिएशन से की मुलाकात, दिल्ली सरकार कोई भी मार्केट बंद नहीं करना चाहती है
Weather Update : कोरोना के कहर के बीच राजधानी दिल्ली में सर्दी ने भी तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। एक तरफ दिल्ली वासी कोरोनावायरस के कहर से परेशान है, वहीं सर्दी ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार यानी 20 नवंबर को सर्दी ने पिछले 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम है। दूसरी ओर, दिल्ली से
लगे पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य से कम रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक 29 नवंबर 2006 के बाद यह पहला अवसर है जब राजधानी का तापमान इतना कम (7.5 डिग्री) हुआ है। तब न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक इस मौसम में पहली बार शीत लहर के आसार बन रहे हैं।
लोगों ने ली रैन बसेरों में शरण : शीत लहर का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि ठंड के चलते लोगों ने सराय काले खां स्थित रैन बसेरे में रात को शरण ली। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले साल नवंबर में तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस 28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था।
Delhi: People take refuge at a night shelter in Sarai Kale Khan as temperature dips in the national capital.
— ANI (@ANI) November 20, 2020
Anas who stays at the night shelter says, "I've come to Delhi in search of a job. We've been provided with masks and sanitizers. We take all COVID19 related precautions." pic.twitter.com/5rLoX1yPgG
स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के कुछ शहरों में शीतलहर जैसी स्थितियां बन गईं। आमतौर पर दिल्ली में 10 डिग्री से नीचे तापमान दिसंबर के पहले सप्ताह में देखने को मिलता है। 2018 और 2019 में दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर नवंबर महीने में सबसे कम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा था। 2018 में नवंबर महीने का सबसे कम तापमान 10.5 डिग्री और 2019 में 11.4 डिग्री रहा था।
इसलिए बढ़ी ठंड : उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे जाने की वजह से उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंची और तापमान में गिरावट आई है। आज भी तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। आज भी न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
