सम्बंधित जानकारी
- पंजाब के CM चन्नी ने आप को कहा 'काले अंग्रेज', केजरीवाल ने किया पलटवार
- उत्तर भारत में बर्फबारी से दिल्ली और NCR में बढ़ेगी ठंड, पारा और गिरेगा
- BJP में शामिल हुए अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, ली भाजपा की सदस्यता
- क्या UPA में 'खेला' करेंगी ममता बनर्जी? कांग्रेस के हाथ से जाएगी संप्रग की कमान
- Weather Update: इस साल नवंबर में 5 वर्षों में सर्वाधिक बारिश हुई
Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंड, जानिए कहा कैसा है मौसम...
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मैदानी इलाकों में हुई बारिश से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कई स्थानों पर हुई बारिश की वजह से कई राज्यों में मौसम ने फिर करवट ली है। उत्तरी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है।
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, गुजरात क्षेत्र, उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों और सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायलसीमा, दक्षिणपूर्व राजस्थान और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय भागों में तेज हवाएं चल सकती हैं तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
मध्यप्रदेश में बारिश : भोपाल, इंदौर, बड़वानी, धार, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुर में गुरुवार को गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन शहरों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
चक्रवाती तूफान : उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के आस पास के इलाकों में डीप डिप्रेशन के चलते एक चक्रवाती तूफान जावद बन रहा है जो तीन दिसंबर को मजबूत होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराएगा।
चक्रवाती तूफान : उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के आस पास के इलाकों में डीप डिप्रेशन के चलते एक चक्रवाती तूफान जावद बन रहा है जो तीन दिसंबर को मजबूत होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराएगा।
