मंगलवार, 11 नवंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update 11 november
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 11 नवंबर 2025 (12:56 IST)

Weather Update : 3 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट, कैसा रहेगा पूर्वोत्तर का तापमान?

Weather Update
Weather Update : हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव स्थिति बन सकती है। अगले 2 दिन में पूर्वोत्तर भारत के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।
 
आसमान साफ होने और लगातार बह रही शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में तेज गिरावट आई है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभव है, जबकि रात का तापमान लगभग स्थिर रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान, तमिलनाडु, दकेरल और लक्षद्वीप में बारिश दर्ज की गई।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, उत्तर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। वहीं राजस्थान, पूर्वी गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
 
हरियाणा के हिसार, पंजाब के लुधियाना और राजस्थान के अलवर व सीकर में तापमान तेजी से गिरकर एक अंक में जा पहुंचा। हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं के चलते पश्चिमी मध्यप्रदेश में मौसम ठंडा रहा। इंदौर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.9 दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में 10 नवंबर को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4°C दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3.9°C कम है। दिन का मौसम सुहावना और ठंडक भरा था।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LalQila: दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी का 'सख्त ऐलान', क्या फिर होगा 'ऑपरेशन सिंदूर'? पाकिस्तान में 'खलबली'!