सम्बंधित जानकारी
- भारत की ब्रिटेन से अपील, भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या यदि शरण मांगे तो कर दें इंकार
- भारत-चीन के बीच शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन में सीमा विवाद सुलझाने पर बनी सहमति : विदेश मंत्रालय
- एलओसी पर पाक गोलाबारी से जवान शहीद, नागरिक घायल, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
- महाराष्ट्र की लोनार झील में पानी लाल होने से दहशत में लोग, रहस्य का पता लगाने में जुटे वैज्ञानिक
- Weather update : महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अनुमान
वंदे भारत का तीसरा चरण शुरू, पहले दो चरणों में 1.65 लाख से अधिक लोग विदेश से लौटे
नई दिल्ली। वंदे भारत के पहले दो चरणों में 1,65,000 से अधिक भारतीयों के स्वदेश लौट जाने के बाद सरकार ने गुरुवार को उसका तीसरा चरण शुरू किया। इस दौरान 432 उड़ानों से 43 देशों से भारतीयों का लाया जाएगा।
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरा चरण दो जुलाई तक चलेगा और इस दौरान निजी विमानन कंपनियों की 29 उड़ानें भी इस चरण में परिचालित होंगी। इनमें इंडिगो की 24 और गोएयर की तीन उड़ानें होंगी।
उन्होंने कहा कि भारी मांग को ध्यान में रखकर अमेरिका और कनाडा की उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है।
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार द्वारा सात मई से विदेश से भारतीयों को लाने का मिशन शुरू करने के बाद 1,65,375 भारतीय लौट चुके हैं। (भाषा)
