सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान ने दी शारदा पीठ कॉरिडोर को मंजूरी, 5000 साल पुराने मंदिर के दर्शन कर सकेंगे हिन्दू श्रद्धालु
- वैष्णोदेवी के श्रद्धालुओं को मिलेगी यह बड़ी सुविधा
- वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी यह बड़ी सुविधा
- महाशिवरात्रि पर प्रयागराज में बना रिकॉर्ड, 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
- वैष्णोदेवी में गुजरात निवासी महिला तीर्थयात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत
वैष्णोदेवी के श्रद्धालुओं का सफर बनेगा आरामदायक, लांच हुई नई सुविधा
जम्मू। वैष्णोदेवी के श्रद्धालुओं के चढ़ाई के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए अब आधुनिक पालकी लांच की गई है। पालकी के साथ ही पोर्टरों के लिए जैकेट भी लांच की गई है। इस आधुनिक पालकी का लाभ श्रद्धालुओं के साथ ही पालकी उठाने वालों को भी मिलेगा।
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह में जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने पालकी और जैकेट को लांच किया।
आईआईटी मुंबई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ने इस पालकी को डिजाइन किया है। जहां पालकी बेहद हल्की बनाई गई है, वहीं पोर्टरों के लिए बनाई गई जैकेट से उनके कंधों पर कम वजन का अनुभव होगा।
