सम्बंधित जानकारी
- क्या आपको पता है? आपके PF अकाउंट पर मिलता है 6 लाख तक का मुफ्त बीमा कवर
- जुलाई में EPFO से जुड़े साढ़े 10 लाख कर्मचारी
- EPFO जल्द ट्रांसफर करेगा ब्याज, जानिए कैसे चेक करें अपना EPF बैलेंस
- EPFO सदस्यों को सरकार का तोहफा, इस साल मिलेगा ज्यादा ब्याज
- EPFO का बड़ा फैसला, 6 लाख 30 हजार पेंशनधारकों को मिलेगा फायदा
Uan For EPFO | EPFO पर मिली बड़ी सुविधा, खुद बना सकेंगे अपना UAN
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शुक्रवार को औपचारिक क्षेत्र के कामगारों को अब सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) सृजित करने के लिए ऑनलाइन सुविधा पेश की। इससे कर्मचारी खुद से ही ऑनलाइन तरीके से यूएएन प्राप्त कर सकेंगे।
अभी कर्मचारियों को यूएएन के लिए नियोक्ताओं के जरिए आवेदन करना होता है। अब ईपीएफओ की वेबसाइट से इसे खुद ही बनाया जा सकता है। इसके अलावा ईपीएफओ ने 65 लाख पेंशनभोगियों के लिए पेंशन भुगतान आदेश जैसे पेंशन संबंधित अन्य दस्तावेज डिजिलॉकर में डाउनलोड करने की भी सुविधा शुरू की है।
श्रममंत्री संतोष गंगवार ने ईपीएफओ के 67वें स्थापना दिवस पर यहां इन दोनों सुविधाओं की शुरुआत की। उन्होंने ई-निरीक्षण की भी शुरुआत की।
