सम्बंधित जानकारी
- आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 और ढेर
- चीन से बोला संयुक्त राष्ट्र, हिरासत में रखे गए मुस्लिमों को रिहा करें
- कश्मीर फिर सुलगा, आतंकियों ने किया पुलिसकर्मियों के 9 परिजनों का अपहरण
- बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
- अमेरिकी सैनिक ने की आईएसआईएस की मदद, कबूला गुनाह
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की खोज के लिए सेना का बड़ा अभियान
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के 10 से अधिक गांवों में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ सोमवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना, पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) ने पुलवामा जिले के मुरान, चत्रिपोरा और बालीपोरा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
सुरक्षाबलों ने इन गांवों के बाहर निकलने के सभी रास्तों को बंद कर घर-घर तलाशी ली। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। (वार्ता)
