सम्बंधित जानकारी
- फिलिस्तीन-इसराइल में तनाव, हमास ने दागे रॉकेट, जवाब में इसराइल ने की बमबारी
- बांदीपोरा में बड़ी घुसपैठ नाकाम, 2 आतंकी ढेर, मेजर समेत 4 सैन्यकर्मी शहीद
- सीरिया में अमेरिकी हवाई हमलों में आईएसआईएस के 28 आतंकी ढेर
- स्थानीय आतंकियों की बढ़ती भागीदारी ने उड़ाए सुरक्षाबलों के होश
- कश्मीर में आतंक पर 'कमरतोड़' कार्रवाई, 72 घंटों में 9 ढेर
बारामूला में मुठभेड़ स्थल से एक और आतंकी का शव बरामद, अब तक पांच हुए ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के जंगल में एक मुठभेड़ स्थल से गुरुवार को एक और आतंकवादी का शव बरामद किया गया है। इसके साथ ही कल से जारी अभियान में मारे गए आतंकवादियों की संख्या पांच हो गई है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके में लाडूरा जंगलों में मुठभेड़ स्थल से आज सुबह एक और आतंकवादी का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान में अब तक मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सोमवार को जंगल इलाके में सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान चलाया था, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में एक सैनिक भी घायल हुआ। सेना के अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। (भाषा)
