सम्बंधित जानकारी
- पुलवामा आतंकी हमला : देश की रक्षा करने वालों की 'रक्षा' कौन करेगा?
- पुलवामा में शहीद अश्विनी कुमार के परिजन को एक करोड़ रुपए और नौकरी देगी कमलनाथ सरकार
- पुलवामा हमले को कश्मीर के लिए ख़तरनाक संकेत मान रहे विशेषज्ञ
- पुलवामा अटैक Live Updates : एक्शन में मोदी सरकार, सुरक्षाबलों को पूरी छूट, पाक से वापस लिया MFN का दर्जा
- Pulwama Terror Attack : पीएम मोदी की कड़ी चेतावनी, पाक ने कर दी बहुत बड़ी गलती, भारी कीमत चुकानी होगी
पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करें | terror attack in pulwama
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा के अवंतीपोरा के पास गोरीपोरा में गुरुवार को पाकिस्तान स्थित इस्लामिक आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक स्थानीय आत्मघाती आदिल अहमद डार उर्फ वकास ने 200 किलोग्राम विस्फोटक लेकर कार बम से CRPF के एक काफिले में शामिल बस को उड़ा दिया। इस हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए।
जम्मू कश्मीर में यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है और भयावह त्रासदी भी है। शत्रु देश द्वारा प्रेरित और पोषित आतंकवाद का एक ही मकसद होता है कि देश को बांटकर अस्थिर किया जाए, लेकिन भारत का हर नागरिक इस संवेदनशील घड़ी में पूरी तरह एकजुट है। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ इस प्रकार की हिंसा बेहद कायरतापूर्ण, घृणित और निंदनीय है।
वेबदुनिया के माध्यम से आप भी देश के जांबाज शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सकते हैं, जिन्होंने हमारी शांति और सुरक्षा के लिए अपनी जान देश के लिए न्योछावर कर दी। समस्त देशवासियों के साथ वेबदुनिया परिवार भी दुख की इस घड़ी में शहीदों के परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और उनके दुख में सहभागी है। वेबदुनिया परिवार की ओर से सभी जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।
