1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Subramaniam Swami

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, बदलो अहमदाबाद का नाम

Subramaniam Swami
नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गुजरात के अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने का अनुरोध किया है।
 
स्वामी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि मैं प्रधानमंत्री से अहमदाबाद का नाम बदलकर असली नाम कर्णावती बहाल करने का अनुरोध करता हूं।
 
स्वामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए इस आशय का प्रस्ताव तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को भेजा था। उन्होंने कहा कि, नमो अब स्वयं प्रधानमंत्री है, इसलिए उन्हें यह करना चाहिए। (वार्ता)
अगला लेख
सेंसेक्स हुआ 34 हजारी, निफ्टी भी 10500 के पार