सम्बंधित जानकारी
- S-400 डील : अमेरिका की चेतावनी के बाद भी भारत ने रूस से किया करार, क्या चीन की तरह लगाएगा प्रतिबंध...
- रूस ने भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान के लिए सहयोग की पेशकश की
- अमेरिकी चेतावनी के बीच 'एस-400 वायु रक्षा प्रणाली' के लिए भारत और रूस के बीच करार
- मोदी-पुतिन ने मिलाया हाथ, गले भी मिले, एस-400 डील पर लग सकती है मुहर
- पुतिन भारत पहुंचे, मोदी ने दिया रात्रिभोज, परवान चढ़ेगी 'दोस्ती'
स्वामी ने कहा- पुतिन साबित करें कि वे भारत के दोस्त हैं, सोनिया के बारे में मांगी खास जानकारी
नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को साबित करना चाहिए कि वे भारत के दोस्त हैं। स्वामी ने पुतिन से सोनिया गांधी के बारे में भी जानकारी मांगी है।
उन्होंने कहा कि पुतिन को हमें बताना चाहिए कि हाल ही में श्रीमती गांधी दो बार रूस क्यों गईं? उन्होंने कहा कि पुतिन को सोनिया गांधी और उनके पिता के केजीबी से जुड़ाव की जानकारी भी देनी चाहिए। उन्होंने पुतिन पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि फिलहाल पुतिन दोनों तरफ खेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुतिन को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाषचंद्र बोस और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से जुड़ी फाइलों के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि शास्त्री की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में रूस के ताशकंद में हुई थी।
