शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Stampede in Jagannath Rath Yatra in Puri
Last Modified: सोमवार, 8 जुलाई 2024 (00:11 IST)

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल

Jagannath Rath Yatra
Puri Jagannath Rath Yatra : पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान रविवार को रथ खींचते समय भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। इस बीच दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खबरों के अनुसार, भगवान बलभद्र का रथ थोड़ा आगे बढ़ा, वैसे ही सुरक्षा घेरे के बाहर अचानक भीड़ बढ़ गई, जिससे ‍भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भीड़ बढ़ने के चलते कई लोग नीचे गिर गए। ये घटना पुरी के बड़ा डांडा में हुई। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है। घटना में एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई है।
इस हादसे में मारे गए श्रद्धालु की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यहां 53 साल बाद दो दिन की रथ यात्रा हो रही है। हर साल होने वाली इस रथ यात्रा में हमेशा बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।
 
मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि : इस हादसे पर मुख्यमंत्री ने भी शोक प्रकट किया है। एक भक्त की मृत्यु एवं भगदड़ को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि एवं घायलों का मुफ्त इलाज करने का निर्देश दिया है। इस साल 53 साल बाद कुछ खगोलीय स्थितियों के कारण रथयात्रा दो दिवसीय होगी।
गौरतलब है कि पुरी स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर से रविवार दोपहर हजारों लोगों ने विशाल रथों को खींचकर लगभग 2.5 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान किया। पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अपने शिष्यों के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन किए।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
आज होगा मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, CM यादव ने राज्यपाल पटेल से की मुलाकात