Thu, 2 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sri Lanka

भारत ने बाढ़ प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री भेजी

Sri Lanka
नई दिल्ली। श्रीलंका में भयावह बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए भारत ने राहत सामग्री के साथ नौसेना के पोतों को रवाना किया है। भारत का एक पोत शनिवार सुबह श्रीलंका पहुंच गया और दूसरा रविवार को पहुंचेगा।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार रात कई ट्वीट कर श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हुई भारी तबाही पर दुख प्रकट किया और कहा कि भारत इस मौके पर श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है तथा राहत सामग्री के साथ पोतों को भेजा जा रहा है।
 
मोदी ने श्रीलंका में मूसलधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत पर दुख जताते ट्वीट किया कि हम जरूरत की इस घड़ी में श्रीलंका के अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। 
 
श्रीलंका में मूसलधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 110 लापता हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात और भयावह हो सकते हैं। (भाषा)