1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sheela Dixit

Sheela Dixit। मनमोहन ने कहा, देश ने शीला के रूप में जननेता खोया, विकास के लिए वे सदा याद की जाएंगी

Sheela Dixit
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दु:ख जताते हुए शनिवार को कहा कि देश ने एक जननेता खो दिया है और उन्हें दिल्ली के विकास के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
 
सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि मैं शीला दीक्षितजी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उनके निधन से देश ने एक समर्पित कांग्रेसी जननेता खो दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान विकास में उनके योगदान को हमेशा याद करेंगे।
 
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 81 साल की थीं। वे 1998 से 2013 के बीच 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। (भाषा)
अगला लेख
इटली के एटना ज्वालामुखी से लावा निकला, दो हवाई अड्डे बंद