बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shatrughan Sinha BJP MP actor
Written By
Last Modified: नई दिल्ली। , सोमवार, 13 नवंबर 2017 (10:30 IST)

देश की वर्तमान स्थिति पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया यह बड़ा बयान

देश की वर्तमान स्थिति पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया यह बड़ा बयान - Shatrughan Sinha BJP MP actor
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए आज कहा देश के वर्तमान माहौल पर खामोशी छाई है।
 
खास अंदाज में ‘खामोश ’ कहने के लिए मशहूर 71 वर्षीय अभिनेता ने साहित्य आज तक में एक सत्र में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब ऐसा प्रतीत होता है कि हम सब खामोश हो गए हैं। देश के वर्तमान माहौल पर खामोशी है। 
 
शत्रुघ्न अपनी बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश’ पर जानेमाने पत्रकारों से बात चीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैने अपनी किताब की पहली प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी (लेकिन) इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र को नहीं दे सका। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी ने कहने पर राजनीति में कदम रखा था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
प्रद्युम्न ठाकुर हत्याकांड में नया खुलासा, हरियाणा पुलिस पर लगे आरोप