सम्बंधित जानकारी
- राजौरी के कालाकोट में मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, मेंढर में सेना का बड़ा तलाशी अभियान
- जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- कश्मीर में 3 मुठभेड़, हिजबुल कमांडर नायकू समेत 2 आतंकी ढेर
- J&K : तीसरे दिन बड़गाम में CRPF पर ग्रेनेड से हमला, 6 जख्मी, डोडा में जिंदा पकड़ा गया 1 आतंकी
कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी
जम्मू। कश्मीर वादी के कुलगाम के लखड़ीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी को मार गिराया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पूर्व की तरह सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात कही, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना जारी रखा। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को ढेर कर दिया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
