सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में बस सेवाएं बंद, नाराज यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा
- विधायकों के खिलाफ कार्यवाही मामले में सीपी जोशी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
- गहलोत के भाई के परिसरों पर छापेमारी : मोदी के 'रेडराज' से नहीं डरेगी राजस्थान की जनता- कांग्रेस
- Ground Report: समझौते की धज्जियां उड़ा रहा है चीन, कई भारतीय इलाके अभी भी नहीं किए खाली
- काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 सामान्य परिचालन स्थिति में पहुंचा, पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
सिंधिया बोले- सब पर बनी रहे प्रभु श्रीराम की कृपा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि करोड़ों देशवासियों की आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण का शिलान्यास 5 अगस्त को होगा और लंबे संघर्ष के बाद श्रद्धालुओं की अपेक्षा मूर्त रूप लेने जा रही है।
सिंधिया ने ट्वीट के जरिए लिखा है- करोड़ों देशवासियों की आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण का शिलान्यास पांच अगस्त को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।
लंबे संघर्ष के बाद श्रद्धालुओं की अपेक्षा मूर्त रूप लेने जा रही है। प्रभु श्रीराम जी की कृपा सभी पर बनी रहे और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही प्रार्थना करता हूं। (वार्ता)
