सम्बंधित जानकारी
- Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा
- AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...
- क्या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्यों बिछड़े सभी बारी बारी?
- हरभजन सिंह अब बने BJP के टर्बनेटर, पंजाब में खेल सकते हैं बड़ी पारी
- 7 सांसदों ने की पंजाब के साथ गद्दारी, AAP में मची तोड़फोड़ पर क्या बोले संजय सिंह
AAP के बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, संजय सिंह बोले- सभापति को पत्र लिखेगी आम आदमी पार्टी, पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP
Sanjay Singh : राघव चड्डा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP)के 7 सांसदों द्वारा पार्टी से अलग होने का फैसला लिए जाने से आप में बौखलाहट है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने वाले सांसदों, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा की जमकर आलोचना की। सिंह ने कहा,अब मामले में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखने की बात कही है। संजय सिंह का कहना है कि पार्टी सभी बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेगी। संजय सिंह ने कहा कि यह जो कुछ हुआ है, वह पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को रोकने की साजिश है।
भाजपा की घटिया राजनीति
राघव चड्डा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP)के 7 सांसदों द्वारा पार्टी से अलग होने का फैसला लिए जाने से आप में बौखलाहट है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने वाले सांसदों, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा की जमकर आलोचना की। सिंह ने कहा,अब मामले में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखने की बात कही है।
संजय सिंह का कहना है कि पार्टी सभी बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेगी। संजय सिंह ने कहा कि यह जो कुछ हुआ है, वह पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को रोकने की साजिश है। सिंह ने इसे भाजपा का ऑपरेशन लोटस बताते हुए घटिया राजनीति की संज्ञा दी है।
सबने पार्टी के साथ धोखा किया
संजय सिंह ने कहा कि दल-बदल विरोधी कानून स्पष्ट रूप से कहता है कि राज्यसभा और लोकसभा में किसी भी प्रकार के विभाजन या गुट को कोई कानूनी मान्यता नहीं है, भले ही उसमें दो-तिहाई बहुमत क्यों न हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि न तो दल-बदल विरोधी कानून और न ही संविधान की दसवीं अनुसूची किसी भी राज्यसभा या लोकसभा में विभाजन, अलग गुट या समूह को मान्यता देती है।
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सातों सांसदों को जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया। संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्डा को हमने विधायक बनाया, सांसद बनाया। जनता सबकुछ देख रही है, वह इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल सबने पार्टी के साथ धोखा किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ विलय करना असंवैधानिक है और नियमों के तहत उनकी सदस्यता भी जा सकती है।
आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश
संजय सिंह ने हा कि भगवंत मान ने पंजाब में कई विकास किए। गरीबों-दलितों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को भाजपा रोकना चाहती है। संजय सिंह नेकहा कि मोदी-शाह ने ऑपरेशन लोटस चलाकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के निर्णय को असंवैधानिक बताते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को आप के राज्यसभा सांसदों राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने घोषणा की थी कि वे और चार अन्य पार्टी सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चड्ढा ने कहा था कि आप के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा के साथ विलय करने के लिए तैयार हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
