शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sam Pitroda appointed head of Indian Overseas Congress
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 26 जून 2024 (21:22 IST)

सैम पित्रोदा को फिर मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख बनाया

Sam Pitroda
Sam Pitroda appointed head of Indian Overseas Congress : कांग्रेस ने अपने नेता सैम पित्रोदा को बुधवार को एक बार फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त कर दिया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पित्रोदा की फिर से नियुक्ति की।
पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी उस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पित्रोदा की नस्ली टिप्पणियों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि इससे विपक्षी दल की विभाजनकारी राजनीति बेनकाब हो गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
Pakistan : PM शहबाज ने की इमरान के साथ सुलह की पेशकश, बोले- आइए बैठकर बात करें...