1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sachin Pilot targeted Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया वह निंदनीय : सचिन पायलट

Sachin Pilot
Sachin Pilot targeted Anurag Thakur : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि संसद में बैठे लोगों को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
 
पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने टोंक में कहा, मुझे बड़ा खेद है कि जिस प्रकार के वक्तव्य कल सदन में दिए गए। विपक्ष के नेताओं द्वारा राहुल गांधीको निशाना बनाया गया, जाति, धर्म, समाज की बात करना संसदीय प्रणाली में शोभा नहीं देता।
उन्होंने कहा, भाजपा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव परिणामों को पचा नहीं पा रही है। इसलिए राहुल गांधी को निशाना बना रही है। कल (मंगलवार) सदन के अंदर अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया वह निंदनीय है।
 
पायलट ने कहा, इस प्रकार की भाषा का प्रयोग मैं समझता हूं किसी को नहीं करना चाहिए खासतौर पर उन लोगों को, जो संसद में बैठे हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा द्वारा हाल ही में भाजपा से इस्तीफा दिए जाने पर पायलट ने कहा, मुझे लगता है और भी बहुत से ऐसे लोग होंगे जो उस प्रणाली में फिट नहीं बैठ पाएंगे। बैरवा इसी साल भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता ने कहा सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा अगर किसी दल में है तो वो कांग्रेस पार्टी में है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा वादा तो यह था कि हम जनगणना कराएंगे, दूसरा किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का कानून बनाएंगे, दोनों बातों को केंद्र की सरकार ने नकार दिया और इसका खामियाजा उनको उठाना पड़ेगा, क्योंकि यह जनता की मांग है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भारत में आतंकवादी लड़ाकों की भर्ती करना चाहता है ISIL-K