सम्बंधित जानकारी
- सबरीमाला : पुनर्विचार याचिकाओं पर फैसले के बाद नई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
- सबरीमाला मंदिर में पूजा के लिए 30 वर्षीय महिला ने मांगी पुलिस हिफाजत
- कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच खुलेगा सबरीमाला मंदिर, होगी विशेष पूजा
- कांग्रेस को मुश्किल में डाल सकता है सबरीमाला मंदिर पर राहुल का बयान
- महिलाओं के लिए ये कैसी लड़ाई जिसे महिलाओं का ही समर्थन नहीं?
सबरीमाला मंदिर मामला : उच्चतम न्यायालय का अपने फैसले पर रोक से इंकार
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले अपने 28 सितंबर के फैसले पर रोक लगाने से बुधवार को इंकार कर दिया।
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने सबरीमाला मामले में न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने की मांग करने वाले वकील से 22 जनवरी तक इंतजार करने को कहा, जब संविधान पीठ पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
मामले का उल्लेख अधिवक्ता मैथ्यूज जे नेदुमपारा ने किया। उन्होंने नेशनल अयप्पा डिवोटीज एसोसिएशन की तरफ से पुनर्विचार याचिका दायर की है।
