सम्बंधित जानकारी
- अमित शाह का ममता पर तीखा हमला, भाजपा निकालेगी यात्रा, कोई नहीं रोक सकता
- नीरव मोदी को महाराष्ट्र में बड़ा झटका, गिराया जाएगा अवैध बंगला
- केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र में मंच पर बेहोश हुए
- अरुण जेटली के खिलाफ याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
- पेट्रोल 11 माह के सबसे निचले स्तर पर, 15 रुपए तक घटे दाम
रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर ईडी के छापे
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लिए जाने की जांच के संबंध में शुक्रवार को रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े 3 लोगों के ठिकानों पर छानबीन की कार्रवाई की।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वाड्रा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद हैं। उन्होंने कहा कि छापेमारी की यह कार्रवाई दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों व बेंगलुरु में की गई। यह कार्रवाई विदेश में जमा की गईं संपत्तियों से भी जुड़ी है।
प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि वाड्रा के सहयोगियों के खिलाफ छानबीन की कार्रवाई रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लेने के संबंध की गई है।
