सम्बंधित जानकारी
- विवाद और बढ़ा, IMA की स्वामी रामदेव को खुली चुनौती
- पतंजलि वैदिक कन्या गुरुकुलम से सीएम बघेल के प्रयासों से छतीसगढ़ के 4 बच्चों को छुड़ाया
- योग गुरु रामदेव के समर्थन में आए बलिया के भाजपा विधायक, कहा- बाबा पर चिकित्सकों द्वारा टिप्पणी निंदनीय
- IMA VS रामदेव : पतंजलि योगपीठ ने कहा- नोटिस का देंगे करारा जवाब
- बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ीं, IMA ने दर्ज कराई शिकायत
हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें, रामदेव ने शेयर किया सत्यमेव जयते का वीडियो
नई दिल्ली। एलोपैथी और एलोपैथिक डॉक्टरों के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर हंगामे के बीच योग गुरु रामदेव ने अभिनेता आमिर खान द्वारा होस्ट किए गए टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें डॉ. समित शर्मा नाम के गेस्ट को बाजारों में उपलब्ध दवाओं की उच्च कीमतों के बारे में चर्चा करते देखा जा सकता है। 2012 में प्रसारित एक एपिसोड की क्लिप को ट्विटर पर शेयर करते हुए रामदेव ने लिखा है, 'इन मेडिकल माफियाओं में हिम्म्त है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें।
डॉक्टरों ने खोला मोर्चा : एलोपैथी पर योग गुरू रामदेव की टिप्पणियों से नाराज रेजिटेंड डॉक्टरों के एसोसिएशनों के परिसंघ ने शनिवार को कहा कि वे 1 जून को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसे काले दिवस के रूप में मनाएंगे। परिसंघ ने बयान जारी कर रामदेव से 'सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने' को कहा।इन मेडिकल माफियाओं में हिम्म्त है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें-
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) May 29, 2021
वीडियो साभार-स्टार प्लस pic.twitter.com/ZpNT8CSohD
कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज में इस्तेमाल की जा रहीं कुछ दवाओं पर रामदेव द्वारा सवाल उठाने जाने पर विवाद खड़ा हो गया था। रामदेव ने कहा था, 'कोविड-19 के इलाज में एलोपैथी दवाओं के सेवन से लाखों लोगों की जान जा चुकी है।'
रामदेव की इन टिप्पणियों का कड़ा विरोध हुआ। इसके बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने उनसे 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' बयान वापस लेने को कहा।
रामदेव ने रविवार को मजबूर होकर अपना बयान वापस ले लिया। अगले दिन उन्होंने भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) को खुला पत्र लिखकर 25 सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि क्या एलोपैथी से बीमारियों से स्थायी रूप से छुटकारा मिल जाता है।
