सम्बंधित जानकारी
- उर्जित पटेल ने RBI गवर्नर पद से दिया इस्तीफा, निजी कारणों को बताया वजह
- SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, नहीं कर सकेंगे पैसों का लेनदेन, बैंक बंद करने जा रहा है यह सर्विस...
- व्हाट्सएप प्रमुख ने आरबीआई को लिखा पत्र, 20 करोड़ यूजर्स को हो सकता है यह फायदा
- रिजर्व बैंक के गवर्नर ने नोटबंदी को सराहा, धीरे-धीरे कम हो रहा है एनपीए
- 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे आपके ATM कार्ड, जानिए क्या है कारण
RBI के गवर्नर उर्जित पटेल ने दिया इस्तीफा, जानिए 4 कारण
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel) ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हाल में केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता को लेकर पटेल और सरकार के बीच तनाव पैदा हो गया था। कार्यकाल से पहले पटेल का इस्तीफा देना सरकार और आरबीआई के बीच समन्वय को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से आरबीआई और केंद्र सरकार में ठीक नहीं चल रहा था। जानिए क्या थे विवाद के कारण-
ये थे RBI और केंद्र सरकार में विवाद के कारण
- रिजर्व बैंक एक्ट के सेक्शन-7 के तहत केंद्र सरकार पटेल पर अपनी बात मनवाने का दबाव डाल रही थी।
- रिजर्व बैंक से मोदी सरकार द्वारा स्पेशल डिविडेंड करीब 3 लाख करोड़ रुपए मांगने की बात सामने आई थी।
- NBFC और छोटी इंडस्ट्री को आसान कर्ज देने का केंद्र सरकार की तरफ से आरबीआई पर दबाव था।
- आरबीआई बोर्ड के रोल को लेकर सवाल। बोर्ड रिजर्व बैंक गवर्नर के अधिकारों में कटौती करना चाहता था।
