1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ramlal

Ramlal। भाजपा के संगठन में बदलाव, रामलाल को वापस आरएसएस में भेजा गया

Ramlal
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को इस पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस ले लिया गया है। आरएसएस में रामलाल को अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल की भाजपा से संघ में वापसी हुई है।
 
रामलाल भाजपा में संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। चर्चा है कि वी. सतीश को भाजपा में संगठन मंत्री बनाया जा सकता है। वी. सतीश अभी भाजपा में राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं।
 
भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रामलाल संघ एवं पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। इसके अलावा आरएसएस में गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। (भाषा)