सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली महिला आयोग का दिल्ली पुलिस को नोटिस, कोहली की बेटी को धमकी का मामला
- उम्मीदों की दिवाली, बाजार में ग्राहकी बढ़ी, कहीं-कहीं अब भी इंतजार...
- धूप, प्रोटीन और एक्सरसाइज, सर्दियों में हार्ट अटैक से होगी ‘सुरक्षा’ के ये हैं तीन तरीके
- इंग्लैंड में एक शख़्स का घर ही 'चोरी' हो गया
- बाजार में रौनक बढ़ी, धनतेरस पर सोने की बिक्री तेज
दिल्ली में बनेगा अयोध्या जैसा राम मंदिर, दीपावली पर केजरीवाल करेंगे सपरिवार पूजन
प्रमुख बिंदु
दिल्ली में बनेगा अयोध्या जैसा राम मंदिर
अरविंद केजरीवाल करेंगे पूजन
मंत्रिमंडल के तमाम मंत्री भी करेंगे पूजन
नई दिल्ली। दीपावली के अवसर पर इस वर्ष दिल्ली में अयोध्या के 'राम मंदिर' की एक जबर्दस्त झलक देखने को मिलेगी। सन् 2020 में केजरीवाल सरकार ने अक्षरधाम मंदिर में दीपावली की आराधना का आयोजन किया था। खबर के अनुसार इस वर्ष भी मतलब 4 नवंबर के दिन शाम को 7 बजे सीएम अरविंद केजरीवाल तथा उनकी मंत्रिमंडल के तमाम मंत्री सपरिवार लक्ष्मी पूजा में सम्मिलित होंगे।
इस वर्ष दीपावली के उत्सव को केजरीवाल सरकार द्वारा राम मंदिर में मनाया जाएगा। देश की राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में अयोध्या में बनाए जा रहे 'राम मंदिर' की एक कॉपी बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त दीपावली की पूजा को बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट करने की तैयारी भी चल रही है। राम मंदिर का प्रारूप तकरीबन 30 फुट ऊंचा और 80 फुट चौड़ा होगा।
