सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला
- केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गिनाए '7 घातक पाप', बाइबल का दिया हवाला
- भाजपा उम्मीदवार की कार में EVM, असम के करीमगंज में हिंसा
- कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भाजपा नेता के घर हमला करने वाले 3 आतंकी ढेर
- पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 80.43 प्रतिशत मतदान, ममता ने बूथ से राज्यपाल को लगाया फोन
राकेश टिकैत ने कहा- भाजपा के गुंडों ने किया जानलेवा हमला
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को अलवर जिले में अपने वाहन पर हुए हमले के बाद ट्वीट कर कहा कि यह हमला भाजपा के गुंडों ने करवाया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अलवर में तातारपुर चौक पर टिकैत के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला किया। इस सिलसिले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया।
इस घटना के बाद घटनास्थल पर टिकैत समर्थन एकत्रित हो गए और उन्होंने हमले को भाजपा की साजिश बताया। साथ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। टिकैत के ट्विटर हैंडल पर अपलोड किए वीडियो में एक व्यक्ति यह कह रहा है कि टिकैत की कार पर गोली चलाई गई और स्याही भी फेंकी गई।
दूसरी ओर, भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि टिकैत की गाड़ी का शीशा टूट गया। मलिक ने आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का करीबी है और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है।
राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड़ पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा पर हमला किए गए, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें pic.twitter.com/aBN9ej7AXS
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) April 2, 2021
ट्विटर पर जहां लोगों का मिलाजुला रुख रहा। हंसराज मीणा ने लिखा- भाजपा कार्यकर्ताओं का कायरतापूर्ण हमला। शर्म आनी चाहिए। नियाज राजवी ने लिखा- इसी लिए कहता हूं कि भाजपा भगाओ, मानवता बचाओ। डॉ. विनीत पूनिया ने लिखा- साफ़ है कि भाजपा पूरी तरह बौखला उठी है। राकेश टिकैत पर हमला एक निंदनीय और कायरतापूर्ण हरकत है।
इनके उलट जत्ती नूर ने लिखा- केजरीवाल वाली नौंटकी चालू। जब मोदी जी भाव नहीं दे रहे तो शायद डर से निकले आंसुओं की तरह कुछ हमदर्दी मिल जाए। तभी खुद कांड कर आरोप भाजपा पर ठोकने की जल्दी। वरना जो स्याही फेंकेगा, वो गोली नहीं चलाएगा, गोली ठोकेगातो स्याही की ज़रूरत कहां है। नाटककार तो बढ़िया रखो।
