1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rain changed weather patterns in Delhi NCR

दिल्ली एनसीआर में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी

Delhi NCR
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार देर रात से दिल्ली और एनसीआर में हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। प्राप्त जानकारी के शुक्रवार रात से हो रही बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर के कई इलाको में लोगों को शनिवार सुबह जलजमाव की स्थिति का सामना करना पड़ा है।

 
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 9 जनवरी तक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शनिवार सुबह तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट का सीबीएसई की अंक सुधार नीति को लेकर अहम फैसला, कहा- छात्रों को विकल्प मिले