शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi photos in kirti nagar furniture market Lok Sabha elections 2024
Written By
Last Updated : गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (17:37 IST)

कुली के बाद राहुल गांधी बने बढ़ई, चलाए आरी, हथौड़े

कुली के बाद राहुल गांधी बने बढ़ई, चलाए आरी, हथौड़े - rahul gandhi photos in kirti nagar furniture market Lok Sabha elections 2024
Rahul Gandhi became a carpenter : कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब जमीनी स्तर पर लोगों से मिल रहे हैं। कभी मैकेनिक के बीच पहुंच जाते हैं तो कभी खेतों में धान रोपाई करते हैं। हाल ही में वे कुलियों से मिले थे और उनकी तरह सामान तक उठाया था।

कुली के ड्रेस वाली राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अब नई तस्वीर में राहुल गांधी बढ़ई बनकर आरी चलाते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे आरी चलाते, हथौड़ा मारते दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से तैयारियां कर ली हैं। 

कांग्रेस सांसद दिल्ली के कीर्ति नगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट में लकड़ी के कारीगरों से गुरुवार को मिलने पहुंचे। राहुल गांधी ने कारीगरों से बातचीत की। राहुल गांधी ने कारीगरों से बातचीत के साथ-साथ लकड़ी पर भी हाथ आजमाते हुए दिखाई दिए।

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की। ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं - मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर! काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।
 
राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी करने के बाद समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकातें कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की थी।
 
ऐसी मुलाकातों का हवाला देते हुए कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब भी जारी है।Edited by:  Sudhir Sharma (वेबदुनिया/एजेंसी)
ये भी पढ़ें
UP : छात्र को उसके सहपाठी से थप्पड़ लगवाने वाली शिक्षिका गिरफ्तार