शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi on odisha rape case
Last Updated : शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (17:13 IST)

देश की कानून व्यवस्था पर सुलगता सवाल हैं ओडिशा की घटना : राहुल गांधी

rahul gandhi
ओडिशा में आर्मी अफसर और उनकी मंगेतर को बेरहमी से पीटे जाने और मंगेतर के साथ यौन उत्‍पीडन की घटना न सिर्फ दहला देने वाली है बल्‍कि शर्मनाक है और देश की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़ा कर रही है।
कांग्रेस नेता और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना का जिक्र करते हुए देश की कानून व्‍यवस्‍था पर जोरदार प्रहार किया है।
बता दें कि ओडिशा के पश्चिम बंगाल में तैनात सेना के अधिकारी और उनकी मंगेतर ने रविवार को भरतपुर थाने में ‘रोड रेज’ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें परेशान किया था।

थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर सैन्यकर्मी और महिला का पुलिसकर्मियों से झगड़ा हो गया। इस पर कैप्टन को पुलिस ने पकड़कर लॉकअप में डाल दिया। जब महिला ने विरोध किया महिला को भी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर ‍लिया गया। महिला ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। गुरुवार को महिला को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। महिला वर्तमान में एम्स (भुवनेश्वर) में उपचार करा रही हैं।

मानवता को शर्मसार किया : राहुल गांधी ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर सवाल दागे हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा— ओडिशा में घटित भयंकर घटना ने देश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से मदद मांगने गए एक सेना अधिकारी को बेरहमी से पीटा गया और उनकी मंगेतर को कस्टडी में उत्पीड़ित किया गया। यह घृणित घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है।

राहुल गांधी ने आगे लिखा— भाजपा सरकार में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पूरी तरह से बेकाबू और निरंकुश हो चुका है। जब सरकारी तंत्र के ही भीतर अन्याय पनपता और शरण पाता है तो आम नागरिक सहायता की आस किससे लगाए?

इस घटना के सभी दोषी सख्त से सख्त कानूनी सजा के पात्र हैं उनके खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई कर आज भारत की जनता, खास कर महिलाओं के समक्ष न्याय और सुरक्षा की मिसाल पेश करने की दरकार है।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
Tirupati Prasadam Row : तिरुपति मंदिर के लड्डू, अमूल का घी, 7 के खिलाफ FIR, क्यों फैली अफवाह