सम्बंधित जानकारी
- मोदी डोकलाम मुद्दे पर चीन से कुछ नहीं बोलते : रणदीपसिंह सुरजेवाला
- अब दलित सेना ने दी आंदोलन की धमकी
- बीमार करुणानिधि से मिलने पहुंचे सभी दलों के नेता, मोदी ने की जल्दी स्वस्थ होने की कामना
- 10 माह में तीसरी बार मिले मोदी और जिनपिंग, अब चीन जाएंगे अजीत डोभाल
- भाजपा सांसद बोले, राहुल को गले लगाया तो हो सकता है तलाक
राफेल मामला 1,30,000 करोड़ का घोटाला है : राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर निशाना साधा और आरोप लगाया कि एक उद्योगपति को 1,30,000 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया गया है।
गांधी ने प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि प्रिय ट्रोल्स, मैं अपने पहले के ट्वीट के लिए माफी मांगता हूं जिसमें मैंने कहा था कि श्रीमान 56 के मित्र के संयुक्त उपक्रम को 4 अरब डॉलर का ऑफसेट कांट्रैक्ट मिला है।
उन्होंने कहा कि मैं 16 अरब डॉलर के राफेल 'लाइफसाइकल' कांट्रैक्ट को जोड़ना भूल गया। दरअसल, कुल 20 अरब डॉलर (13,00,000 करोड़ रुपए) का फायदा पहुंचाया गया है। यह 1,30,000 करोड़ रुपए का घोटाला है।
दरअसल, राहुल गांधी ने गत बुधवार को एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया था, श्रीमान 56 (मोदी) को जो पसंद आता है, उसे सूट पहने होना चाहिए, 45 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डूबे होना चाहिए, उसके पास 10 दिन पुरानी कंपनी होनी चाहिए और उसने अपनी जिंदगी में कभी विमान नहीं बनाया हो। उन्होंने कहा था कि अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आपको 4 अरब डॉलर के कॉन्ट्रेक्ट का इनाम मिलेगा।
कांग्रेस और राहुल गांधी राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। कांग्रेस ने इसी मामले में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रखा है। पार्टी का आरोप है कि राफेल विमानों की कीमत बताने के संदर्भ में मोदी और सीतारमण ने सदन को गुमराह किया। (भाषा)
