1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rabri Devi, Tejasvi Yadav, IRCTC scam case

आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राबड़ी और तेजस्वी को मिली जमानत

Rabri Devi
नई दिल्ली। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके पुत्र तेजस्वी यादव को आईआरसीटीसी के दो होटलों के आवंटन से जुड़े मामले में यहां की पटियाला हाउस अदालत से शुक्रवार को जमानत मिल गई।


दोनों को एक-एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। दोनों पटियाला हाउस में हाजिर हुए।  इस मामले में लालू प्रसाद यादव समेत कुल 14 आरोपी हैं।

लालू यादव चारा घोटाला मामले में झारखंड की जेल में बंद हैं। वे इस वजह से हाजिर नहीं हो सके हैं। यह मामला लालू यादव के रेलमंत्री रहते हुए दो होटलों के आवंटन से संबंधित है। अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल गई है। (वार्ता) 
अगला लेख
आर्टिकल 35A पर SC में आज अहम सुनवाई, 9 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू