सम्बंधित जानकारी
- उप्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना
- योरपीय नेताओं के जम्मू-कश्मीर दौरे पर बोलीं प्रियंका गांधी- यह बड़ा अनोखा राष्ट्रवाद है
- प्रियंका का बड़ा हमला, किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है भाजपा सरकार
- सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा रातभर रहे अस्पताल में भर्ती
- प्रियंका का नरेन्द्र मोदी पर निशाना, देश को अब कौनसे दिन देखना बाकी हैं...
Priyanka Gandhi | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने क्यों की BJP की तारीफ
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल (SardarVallabhbhaiPatel) की जयंती पर उन्हें याद किया और भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि पटेल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सख्त खिलाफ थे और आज सत्तारूढ़ पार्टी को उन्हें श्रद्धांजलि देते देख बहुत खुशी होती है। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा- 'सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे, जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वे जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख्त खिलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देखकर बहुत खुशी होती है।'
उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कदम से दो चीजें स्पष्ट होती हैं। पहला यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है, तकरीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रु भी नमन करने लग गए।
