सम्बंधित जानकारी
- प्रियंका गांधी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, शर्मिष्ठा ने थाने में दर्ज कराई शिकायत...
- ऐसी थी प्रियंका गांधी की लव स्टोरी, आप नहीं जानते होंगे उनके जीवन से जुड़ीं ये बातें...
- प्रियंका के आने से भाजपा में हड़कंप, सुमित्रा महाजन की नसीहत की जरूरत नहीं : कांग्रेस
- प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश से खुश हुए PK, दिया यह बयान...
- प्रियंका गांधी की औपचारिक इंट्री पर शिवसेना का बड़ा बयान, दिखती है इंदिरा गांधी की छवि
प्रियंका गांधी को किया अश्लील ट्वीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटिहार (बिहार)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर से छेड़छाड़ कर कुछ दिन पहले उसे ‘ट्विटर’ पर पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कटिहार नगर थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का नाम योगी सूरजनाथ है, जो सोशल मीडिया पर खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्त बताता है। वह शहर के बिनोदपुर इलाके का रहने वाला है।\
बताया जाता है कि वह ट्विटर पर ‘भाजपा के मिशन 2019’ का उत्साही फॉलोअर है। हालांकि भाजपा के जिला इकाई प्रमुख मनोज राय ने कहा कि इस व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
कुमार ने बताया कि राज्य के साइबर अपराध अनुसंधान विभाग को सूरजनाथ के 30 जनवरी के ट्वीट के बारे में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उसके खिलाफ यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन सैय्यद ने दी थी। गौरतलब है कि प्रियंका को हाल ही में पूर्वी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है।
कुमार ने बताया कि साइबर सेल ने कटिहार में सूरजनाथ के ठिकाने का पता लगाया, जिसके बाद जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। बाद में उसे यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया, जिन्होंने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
