1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Chopra Neerav Modi

नीरव मोदी के साथ अनुबंध खत्म करने पर विचार कर रही हैं प्रियंका

Priyanka Chopra
मुंबई। ज्वैलरी डिजाइनर नीरव मोदी के एक विज्ञापन में दिखने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ब्रांड के साथ अनुबंध खत्म करने के लिए कानूनी सलाह लेने के बारे में सोच रही हैं।

यह बात अभिनेत्री के प्रवक्ता ने कही। प्रचार के लिए कथित तौर पर बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के लिए ब्रांड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की खबरों पर प्रियंका के प्रवक्ता ने कहा कि  इस तरह के कयास हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी पर मुकदमा किया है, यह सच नहीं है।

बहरहाल, नीरव मोदी के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों के बाद ब्रांड के साथ अनुबंध खत्म करने को लेकर वे कानूनी राय ले रही हैं। उसी विज्ञापन में प्रियंका के साथ दिखने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि चूंकि ब्रांड के साथ उनका अनुबंध खत्म हो गया है इसलिए वह कानूनी कार्रवाई की योजना नहीं बना रहे हैं। (भाषा) 
अगला लेख
नीरव मोदी के ठिकानों पर ईडी के छापे में मिले 5,100 करोड़ रुपए के आभूषण