1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Narendra Modi on 26/11 Attack

26/11 पर नरेन्द्र मोदी, आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देता है नया भारत

PM Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले को याद करते हुए कहा कि नया भारत आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देता है। 
 
पीएम मोदी ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को भारत कभी भी भूल नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि नया भारत नई नीति पर काम कर रहा है। 
26/11 हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए मोदी ने कहा कि 2008 में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई में हमला किया था। इस हमले कई देशों के नागरिकों की जान गई थी। 
आपातकाल में मजबूत हुआ संविधान : मोदी ने कहा कि आज बाबा साहब अंबेडकर को याद करने का दिन है। स्पीकर संविधान के रक्षा कवच के प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर में संविधान और ज्यादा मजबूत हुआ। हर संकल्प को सिद्ध करने में संविधान मददगार है और हमारा मार्गदर्शन करता है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रहित ही हमारा तराजू होना चाहिए।
अगला लेख
बड़ी खबर, यूपी में अब SMS के माध्यम से मिलेगा बेरोजगारों को रोजगार