सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: एमपी में गर्मी के तेवर हुए तीखे, मार्च में ही पारा पहुंचा 40 डिग्री पर, जानें अन्य राज्यों का मौसम
- Aaj Ka Rashifal: 29 मार्च 2024, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें अपना दैनिक भविष्यफल
- महाकाल मंदिर में इस कारण भभकी थी आग, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- मुख्तार अंसारी की मौत पर क्या बोली यूपी पुलिस
- RR vs DC : अपने 100वें मैच में ऋषभ की कप्तानी नहीं कर पाई कुछ खास, RR ने आसानी से जीता मैच
बिल गेट्स से बोले पीएम मोदी, भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा
PM Narendra Modi talks with Bill Gates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ बातचीत में कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा, डिजिटल बुनियादी ढांचे को गांवों तक लेकर जाएंगे।
बिल गेट्स के साथ बातचीत करते हुए PM मोदी ने कहा कि जब मैं दुनिया में डिजिटल डिवाइड की बात सुनता था तो सोचता था कि मैं अपने देश में ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा।
जब मैं दुनिया में डिजिटल डिवाइड की बात सुनता था तो सोचता था कि मैं अपने देश में ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा।
— BJP (@BJP4India) March 29, 2024
डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर अपने आप में एक बड़ी जरूरत है।
महिलाएं तुरंत नई तकनीक को अपनाती हैं...मैंने 'नमो ड्रोन दीदी' योजना शुरू की है।
यह योजना बहुत सफलतापूर्वक चल… pic.twitter.com/ZFIwhOFe98
उन्होंने कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर अपने आप में एक बड़ी जरूरत है। महिलाएं तुरंत नई तकनीक को अपनाती हैं। मैंने 'नमो ड्रोन दीदी' योजना शुरू की है। यह योजना बहुत सफलतापूर्वक चल रही है। मैं इन दिनों उनसे बातचीत करता हूं, वे खुश हैं। वे कहती हैं कि हमें साइकिल चलाना नहीं आता था, अब हम ड्रोन उड़ा रही हैं, हम पायलट बन गई हैं।
पीएम मोदी ने बिल गेट्स से कहा कि AI का महत्व बहुत है और मैं तो कभी-कभी मजाक में कहता हूं कि हमारे यहां, भारत के बहुत से राज्यों में 'माँ' को आई भी बोलते हैं। अब मैं कहता हूं कि जब हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है। मैंने G20 में AI का बहुत उपयोग किया। मैंने G20 के परिसर में भाषा व्याख्या की व्यवस्था AI से की।
उन्होंने कहा कि अगर हम AI को एक मैजिक टूल के रूप में करेंगे तो बहुत बड़ा अन्याय होगा, AI का इस्तेमाल अपने आलसीपन को बचाने के लिए करता हूं तो ये गलत रास्ता है। मुझे तो चैटजीपीटी के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। मैं AI से आगे जाने की कोशिश करूंगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2 लाख आरोग्य मंदिर बनाए। हेल्थ सेक्टर और अस्पतालों को तकनीक से जोड़ा। साथ ही हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है।
Edited by : Nrapendra Gupta
