सम्बंधित जानकारी
- आपातकाल पर नरेन्द्र मोदी, सत्ता सुख के लिए देश को जेलखाना बना दिया...
- मोदी बोले, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से नहीं बढ़ेगी महंगाई
- चुनाव 2019 : गुजरात में मुश्किल में भाजपा, सता रही है 8 से 10 सीटें कम होने की चिंता
- अरुण शौरी ने सर्जिकल स्ट्राइक को बताया फर्जीकल स्ट्राइक, मच गया बवाल
- कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, खतरे में एलआईसी के 38 करोड़ पॉलिसी धारकों की कमाई
पासपोर्ट बनाना अब और आसान, मोबाइल से करें आवेदन
नई दिल्ली। सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं के सरलीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश के किसी भी कोने से इसके लिए आवेदन करने के साथ-साथ टेलीफोन से भी आवेदन करने की सुविधा मंगलवार से शुरू कर दी।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर एक ऐप लांच करके इन दोनों सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की। श्रीमती स्वराज ने कहा कि अब देश के किसी भी स्थान से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुलिस सत्यापन आवेदक का उस पते का होगा जो आवेदन फार्म में भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसी तरह ऐप के माध्यम से टेलीफोन से भी पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इस मौके पर संचार मंत्री मनोज सिन्हा और विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी उपस्थित थे।
