सम्बंधित जानकारी
- आसानी से जान सकते हैं कि आपका आधार PAN CARD से जुड़ा या नहीं, जानिए प्रक्रिया...
- PANCARD से नहीं जोड़ा हो AADHAR तो आपके लिए जरूरी खबर...
- सिर्फ 4 घंटे में बन जाएगा PAN CARD, जानिए कैसे...
- सिर्फ 2 मिनट में जानिए 1 दिसंबर से PAN CARD और बैंकिंग नियमों में होने जा रहे हैं बदलाव...
- चंद मिनटों में घर बैठे बन जाएगा PAN CARD, अपनाएं यह आसान प्रक्रिया
PAN card। खुशखबर, आधार नंबर को पैन कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 6 माह और 30 सितंबर तक बढ़ी
नई दिल्ली। आधार नंबर को पैन कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 6 महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दी गई है। इससे पहले यह अवधि 31 मार्च तक ही थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रविवार रात यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि जो पैन कार्ड 31 मार्च 2019 तक आधार नंबर से नहीं जुड़े (लिंक) होंगे, वे अमान्य हो जाएंगे।
विज्ञप्ति के अनुसार केंद्र सरकार ने इस पर विचार करते हुए पैन कार्ड को आधार नंबर से जोड़ने की अंतिम तिथि 6 महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दी है। यह आदेश 1 अप्रैल 2019 से लागू होगा।
गौरतलब है कि आयकर रिटर्न भरने के लिए अपने आधार नंबर को पैन कार्ड से जोड़ना आवश्यक है। ऐसा किए बिना आयकर रिटर्न नहीं भरा जा सकता है।
