1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan Soldiers, Uri Sector,

पाक ने फिर की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

Pakistan Soldiers
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय चौकियों पर गुरुवार को गोलीबारी की जिसका सैनिकों ने समुचित उत्तर दिया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले में उड़ी सेक्टर के हाजीपीर इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक नियंत्रण रेखा के पार से दिखाई जा रही इस आक्रामकता का प्रभावी तरीके से और बराबरी से जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। (भाषा)
अगला लेख
रेलवे में करना चाहते हैं नौकरी तो बड़ी खबर